Insurance खरीदना आम बात हो गया है। हर व्यक्ति अपने जीवन में Insurance के माध्यम से कई प्रकार की चिंताओं को दूर करता है। Insurance खरीदकर व्यक्ति भविष्य में होने वाले कई प्रकार के जोखिम से सुरक्षा प्राप्त करता है। Insurance खरीदने से भविष्य जो नुकसान होता है उसकी भरपाई बीमा कंपनी के द्वारा की जाती है। Life Insurance के साथ-साथ वर्तमान में Health Insurance का प्रचलन भी बढ़ता जा रहा है। हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध करवाने वाली बहुत सारी कंपनियां है। आज के आर्टिकल में हम आप को सबसे बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के बारे में जानकारी देने का प्रयास करेंगे।
सबसे बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस प्लान कौन से हैं? (Best Health Insurance Plan in India 2023)
विश्व भर में बहुत सारी कंपनियां मौजूद है, जो हेल्थ इंश्योरेंस प्लान उपलब्ध करवाती है। हेल्थ इंश्योरेंस के बहुत सारे प्लान उपलब्ध है। जिनमें से किसी भी प्लान का चयन करके आप अपने स्वास्थ्य की जोखिम को सुरक्षित कर सकते हैं। लेकिन जब सबसे अच्छे हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की बात आती है तो उनमें से कहीं प्लान एक तरफ हो जाते हैं। कुछ प्लान को सबसे बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की श्रेणी में रखा जाता है। सबसे बेस्ट हेल्थ इंशुरंस प्लान के बारे में नीचे जानकारी प्रदान करवा रहे हैं।
1. LIC Cancer Cover
भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी की लोकप्रियता विश्व भर में छाई हुई है। लाइफ इंश्योरेंस के मामले में एलआईसी को टक्कर देने वाली कोई भी कंपनी मौजूद नहीं है। और वर्तमान समय में हेल्थ इंश्योरेंस के मामले में भी एलआईसी का कैंसर कवर प्लान बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हुआ है। एलआईसी का कैंसर कवर प्लान जिसके बारे में देशभर में बहुत ज्यादा लोगों के द्वारा रुचि दिखाई गई है। एलआईसी का कैंसर कवर प्लान जो व्यक्ति को बहुत सारे गंभीर बीमारियों में सुरक्षा प्रदान करता है।
भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी ने हाल ही में अपने हेल्थ इंसुरेंस कैंसर कवर प्लान को लॉन्च किया है और अब तक कैंसर कवर प्लान को लाखों लोगों द्वारा खरीदा जा चुका है। देश में सबसे क्रिटिकल बीमारी कैंसर मानी जाती है और एलआईसी के द्वारा इस प्लान के तहत कैंसर जैसी भयंकर बीमारी को कवर किया जाता है। साथ ही साथ एलआईसी के द्वारा कैंसर के अलावा अन्य 100 से अधिक बीमारियों को इस प्लान के माध्यम से कवर किया जाता है।
2. HDFC Agro Health सुरक्षा Silver Plan
भारत में जितने भी बैंक है। उनमें से अधिकतर बैंक Life Insurance और Health Insurance Policy को जारी कर चुके हैं। भारत के लोकप्रिय बैंक एचडीएफसी का नाम हेल्थ इंश्योरेंस के बेहतरीन प्लान की सूची में टॉप पर आता है। एचडीएफसी का एग्रो हेल्थ इंश्योरेंस प्लान जो भारत का एक लोकप्रिय हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है।
इस प्लान के माध्यम से ₹621 के प्रति महीने खर्च के साथ आप बेहतरीन रिस्क कवर के साथ हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद सकते हैं और गंभीर बीमारियों से कवरेज प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस Policy के माध्यम से आप इंश्योरेंस खरीदने के बाद कई तरीके के मुख्य फायदा उठा सकते हैं। यहां कैशलेस इंस्टेंट लोन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
3. Apollo Munich Health Insurance
अपोलो कंपनी हेल्थ इंश्योरेंस के मामले में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हैं। अपोलो कंपनी के हॉस्पिटल भी बहुत ज्यादा है। अपोलो एक राष्ट्रीय स्तर की लोकप्रिय कंपनी है अपोलो कंपनी के हेल्थ इंश्योरेंस प्लान देश में ही नहीं विदेशों में लोकप्रियता के साथ बिक रहे हैं। अपोलो कंपनी के हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की खास बात यह है, कि अपोलो कंपनी प्रति वर्ष बीमा धन का 77% हेल्थ क्लेम प्रदान करवाता है। इसी वजह से अपोलो कंपनी के हेल्थ इंश्योरेंस सबसे अधिक खरीदे जाते हैं।
4. Religare Care का Health Insurance Plan
रिलीगेयर केयर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान अचानक चिकित्सा के खर्चों की ज्योति से पूरी तरह से बचाता है। यह प्लान खरीदने के लिए आपको प्रति महीने ₹845 का भुगतान करना पड़ता है ₹845 के भुगतान के साथ 5 लाख तक का मिलता है।
ये एक व्यापक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है जो आपके और आपके परिवार को चिकित्सा पर अचानक होने वाले खर्च के वित्तीय जोखिमों से बचाता है। यह योजना बेसिक और वैल्यू एडेड हेल्थ कवरेज प्रदान करती है। इस योजना को एक व्यक्ति या पूरे परिवार के लिए खरीदा जा सकता है। इस पॉलिसी को प्रति माह सिर्फ 845 रुपये का भुगतान करके खरीदा जा सकता है।
5. Max Bupa Health Insurance Plan
सबसे बेहतरीन हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की श्रेणी में मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान भी शामिल है। इस प्लान के माध्यम से ₹917 प्रति महीने के प्रीमियम के साथ आप ₹500000 का इंश्योरेंस कवर अपने स्वास्थ्य के आने वाले आपातकालीन खर्चों का रख सकते हैं। इसमें आप के चिकित्सा के सारे खर्चे 1 साल तक ₹500000 की राशि तक पूरे माफ किए जाते हैं।
हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में सबसे तेज सेटेलमेंट जैसी सुविधा मैक्स बूपा का हेल्थ इंश्योरेंस प्लान प्रदान करता है और इसी वजह से मैक्स बूपा का हेल्थ इंश्योरेंस प्लान देश और विदेश में लोकप्रिय है।
Health Insurance Plan के मुख्य फायदे
हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के माध्यम से कई प्रकार के मुख्य फायदे प्रदान कराए जाते हैं। हेल्थ इंश्योरेंस के माध्यम से नरसिंह के खर्च और दवाइयों के खर्च का भी कवर मिलता है। साथ ही साथ इलाज के दौरान सर्जरी और कमरे के किराए की सुविधा भी प्रदान करवाई जाती है। हेल्थ इंश्योरेंस प्लांस के और भी कई मुख्य फायदे हैं। जिसकी जानकारी कुछ विशेष प्रकार से दी गई है।
- अस्पताल में भर्ती होने से 30 दिन पहले तक के प्री- हॉस्पिटलाइजेशन खर्च को कवर किया जाता है।
- अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 60 दिन बाद तक के पोस्ट- हॉस्पिटलाइजेशन खर्च को कवर किया जाता है।
- 170 दिन तक उन प्रक्रियाओं को कवर किया जाता है, जिनके लिए 24 घंटे से कम समय के लिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है।
- घर पर लिया जाने वाला डॉमिसिलियरी हॉस्पिटलाइजेशन में सम अश्योर्ड का 10 फीसदी तक कवर किया जाता है।
निष्कर्ष
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना वर्तमान समय में काफी लोकप्रिय भी हैं और हर व्यक्ति को हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना भी चाहिए क्योंकि भविष्य में आने वाली स्वास्थ्य संबंधी खर्चों से हेल्थ इंश्योरेंस के माध्यम से बचा जा सकता है। आज के आर्टिकल में हमने आपको Sabse Best Health Insurance Plan के बारे में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है, कि हमारी ओर से दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।