कार का इंश्योरेंस करवाने के लिए इस वर्ष की Car Insurance Price List 2023 हम आपको इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं। लेकिन उससे पहले आपको इस बात का पता होना चाहिए कि Car Insurance कितना आवश्यक है। बता दें कि ज्यादातर लोग EMI पर ही कार खरीदते हैं क्योंकि एक साथ पैसे इकट्ठे करके कार खरीदना काफी मुश्किल होता है। कार पर लगने वाले टैक्स और कार की कीमत काफी ज्यादा होती है। इसीलिए लगभग सभी लोग EMI पर ही कार खरीदते हैं। ऐसी स्थिति में अगर उनकी कार का दुर्भाग्य से एक्सीडेंट हो जाए, तो उसका खर्चा उठाना उनके लिए नामुमकिन हो जाता है।
दुर्भाग्यपूर्ण होने वाले एक्सीडेंट के खर्चों से निपटने के लिए कार इंश्योरेंस करवाया जाता है। बता दें कि वर्तमान समय में भारत में विभिन्न प्रकार की कंपनियां कार insurance उपलब्ध करा रही है। अगर आप अपनी कार के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं तो आपकी कार का एक्सीडेंट होने के बाद उसे ठीक करवाने का पूरा खर्चा इंश्योरेंस कंपनी द्वारा उठाया जाएगा। यही वजह है कि लोग अपनी कारों का इंश्योरेंस करवाते हैं। ताकि उनके कार का खर्चा उन्हें नहीं उठाना पड़े। इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको कार इन्शुरन्स प्राइस लिस्ट 2023 बताने वाले हैं।
Car Insurance Kya Hai?
जिस तरह से Health Insurance, Bike Insurance, Family Insurance इत्यादि इंश्योरेंस होते हैं, ठीक उसी प्रकार कार के दुर्भाग्यपूर्ण होने वाले खर्चों से निपटने के लिए कार इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा निर्धारित किया गया है। कार इंश्योरेंस को भारत की विभिन्न प्रकार की इंश्योरेंस कंपनियां उपलब्ध कराती है। इसके अंतर्गत कार के मालिक को अपनी कार के आधार पर बीमा Policy खरीदनी होती है। निर्धारित की गई अवधि के दौरान समय-समय पर उन्हें बीमा की प्रीमियम राशि भुगतान करनी होती है। अगर कभी अपनी कार हादसे का शिकार हो जाती है तो उस दौरान आपके कार को फिर से ठीक करवा हेतू आने वाले सभी तरह के खर्चों को इंश्योरेंस कंपनी द्वारा उठाया जाता है।
अगर आप अपनी कार का इंश्योरेंस नहीं करवाते हैं तो इससे आपको कानूनी समस्याओं से भी निपटना होता है क्योंकि मोटर वाहन अधिनियम के तहत सभी वाहनों का इंश्योरेंस कराना अनिवार्य है। इसके अलावा कार का एक्सीडेंट होने के बाद काफी बड़ा खर्चा आता है। यह खर्चा प्रत्येक व्यक्ति को उठाना नामुमकिन हो जाता है क्योंकि ज्यादातर लोग EMI पर ही कार्य खरीदते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें एक साथ इतना बड़ा खर्चा उठाना काफी मुश्किल होता है। यही वजह है कि लोग कार इंश्योरेंस करवा कर तनावपूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं। कार इंश्योरेंस प्रत्येक कार मालिक के लिए लाभकारी होता है।
Car Insurance –
भारत की विभिन्न प्रकार की इंश्योरेंस कंपनियां कार इंश्योरेंस उपलब्ध कराती है। कार इंश्योरेंस के तहत कंपनियों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्लान जारी किए जाते हैं। आप अपनी कार के अनुसार और अपने अनुसार एक बेहतरीन प्लान का चयन कर सकते हैं। इस प्लान के अंतर्गत नियम और शर्तें दी हुई होती हैं। आपको विशेष रूप से सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ना चाहिए। इस प्लान के अंतर्गत कार बिमा की समय अवधि लिखी हुई होती है तथा इसके अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं का भी आंकलन किया जाता है। कार इंश्योरेंस के तहत आपको कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेगी? कितना खर्चा एक्सीडेंट होने पर इंश्योरेंस कंपनी उठाएगी और कौन-कौन सी सुविधा मिलेगी? इत्यादि जानकारी प्राप्त करें।
आमतौर पर कार इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा कार इंश्योरेंस बीमा धारकों को कार का एक्सीडेंट होने के बाद कैशलैस गैरेज की सुविधा मिलती है। इसके कवर डैमेज की सुविधा दी जाती है। अगर हम बात करें भारत के मुख्य और प्रचलित बीमा कंपनियों की, तो HDFC Ergo द्वारा आमतौर पर कार इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत ₹2072 का प्रीमियम भुगतान लिया जाता है जिसमें आपको ₹7900 का कैशलैस गैरेज कलेम दिया जाता है। ICICI द्वारा कार इंश्योरेंस के तहत इंश्योरेंस राशि ₹2879 से शुरू होती है। इस पॉलिसी के तहत सभी सुविधाओं को मिलाकर 15,00,000 रुपए तक का claim पास किया जाता है।
विभिन्न कंपनियों के Car Insurance Price List 2023 –
Insurance Company’s | Premium Amount |
HDFC | ₹2072 |
ICICI | ₹2879 |
NIA | ₹2727 |
National insurance | ₹2757 |
Bajaj allianz | ₹2868 |
Digit car insurance | ₹2962 |
Oriental car insurance | ₹3005 |
Car Insurance Price List in India 2023 –
- 1000 CC तक के इंजन क्षमता वाली प्राइवेट कार के Third Party Insurance की प्राइस प्रीमियम ₹2094 हैं।
- 1000 CC से 1500 CC तक की इंजन क्षमता वाली प्राइवेट कार के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम भुगतान ₹3221 हैं।
- 1500 CC से अधिक इंजन क्षमता वाली प्राइवेट कार के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम भुगतान ₹7897 है।
Car insurance single premium price list 2023 for 3 year –
- 1000 CC तक की इंजन क्षमता वाली प्राइवेट कारों के लिए 3 साल का सिंगल प्रीमियम भुगतान 6521 रुपए हैं।
- 1000 CC से 1500 CC तक की इंजन क्षमता वाली कारों के 3 साल का सिंगल प्रीमियम भुगतान ₹10640 है।
- 1500 CC से अधिक इंजन क्षमता वाले प्राइवेट कार के लिए 3 साल का सिंगल प्रीमियम 24,596 है।
People Read Also:-
Car Insurance Claim कैसे लेते हैं?
Bike Insurance Price List 2023 in Hindi.
Accident Insurance क्या होता है? पूरी जानकारी हिंदी 2023 में।
Car Insurance की राशि कैसे निर्धारित होती है?
मोटर वाहन अधिनियम के तहत कारों का इंश्योरेंस करवाना अनिवार्य है। लेकिन कार का Insurance करने के लिए भारतीय इंश्योरेंस नियामक एवं प्राधिकरण विकास की तरफ से बीमा की दरें कार के मॉडल तथा कार की इंजन क्षमता के आधार पर निर्धारित की गई है। कोई भी कार किस मॉडल की है तथा उसका इंजन कितनी क्षमता वाला है। इस आधार पर उसके इंश्योरेंस हेतु प्रीमियम की राशि निर्धारित की जाती है।
इन कार इंश्योरेंस बीमा दर के अनुसार कोई भी भारतीय इंश्योरेंस कंपनी सुविधाओं को जोड़कर अपने अनुसार तरह तरह की पॉलिसी ग्राहकों के लिए पेश कर सकती हैं। इसी कड़ी में ऊपर हमने आपको भारतीय इंश्योरेंस नियामक एवं प्राधिकरण विकास की तरफ से जारी बीमा दरें तथा कंपनियों द्वारा निर्धारित पॉलिसी प्रीमियम राशि दोनों ही विस्तार पूर्वक बता दिया गया है। ध्यान पूर्वक आर्टिकल को पढ़ने के बाद अपने अनुसार अपनी कार के हिसाब से एक बेहतरीन कार इंश्योरेंस पॉलिसी जरूर खरीदें।
Conclusion
कार इंश्योरेंस करवाने के बाद आप कानूनी समस्याओं तथा दुर्घटना के समय आर्थिक समस्या से तनाव मुक्त हो सकते हैं। इसीलिए ज्यादातर लोग कार इंश्योरेंस करवाते हैं। कार इंश्योरेंस करवाना अनिवार्य है। कार इंश्योरेंस करवाने के लिए विभिन्न प्रकार की कंपनियां तरह-तरह के पॉलिसी ऑफर पेश करती है। इस आर्टिकल में हम आपको ऊपर भारतीय इंश्योरेंस नियामक प्राधिकरण की तरफ से जारी की गई कार के मॉडल और कार की क्षमता के अनुसार दरें को बता दिया है। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के आधार पर प्रीमियम राशि की जानकारी भी बता दी गई है। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। अगर आपका कोई प्रश्न है? तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।