Fire insurance और Marin insurance में अंतर क्या होता है?

आज के समय में Insurance विभिन्न प्रकार के होते हैं जिससे लोग अपने आप को और अपने महंगे साधनों को भविष्य में होने वाले नुकसान से बचा लेते हैं क्योंकि Insurance कंपनियां इस तरह की सुविधा उपलब्ध करा रही है। वर्तमान समय में भारत में बीमा उद्योग बहुत बड़े पैमाने पर चल रहा है, जिसका प्रबंधन भारतीय विनियामक एवं विकास प्राधिकरण की तरफ से किया जाता है। यह भारत सरकार के द्वारा बनाई गई एक संस्था है जो बीमा कंपनियां एवं ग्राहकों के उत्थान के लिए करते है। आज के समय में लोग समुद्री हादसों के मुआवजे एवं अवनी से हुए हादसों में मुआवजो के लिए भी Insurance करवाते हैं

आमतौर पर हम सभी लोग जीवन बीमा (Life Insurance) जरूर करवाते हैं। अक्सर हमें अपने घर में या अपने परिवार में किसी न किसी सदस्य को जीवन बीमा खरीदते हुए जरूर देखा होगा और आपने वाहन बीमा (vehicle Insurance) के बारे में भी जरूर सुना ही होगा। आमतौर पर यह दो प्रकार का बीमा भारत में बहुत बड़े पैमाने पर प्रचलित हैं, जो लोग जीवन बीमा कराते हैं। उन्हें भविष्य में होने वाली स्वास्थ्य से संबंधित आर्थिक नुकसान की भरपाई की जाती है। इसके अलावा अग्नि एवं समुद्र के अंदर होने वाले हादसों के लिए भी इंश्योरेंस कंपनी द्वारा मुआवजा दिया जाता है। लेकिन इन दोनों में क्या अंतर है इसके बारे में हम आपको बताएंगे।

आज के समय में अत्याधुनिक तकनीकी और विभिन्न प्रकार के अविष्कार की वजह से दुनिया में हर रोज कहीं ना कहीं बड़े पैमाने पर आग लगती है, जिनमें कई लोगों की जान चली जाती है। इसके अलावा आज के समय में लोग समुद्री यात्रा भी बड़े पैमाने पर करते हैं। अक्सर हमें खबरें सुनने को मिलती है कि समुद्र में जहाज डूबने से कितने लोगों की मौत हो गई है, तो इस दौरान भी insurance कंपनी द्वारा मुआवजा दिया जाता है। इसके अलावा सड़क हादसों में तथा अन्य प्रकार के हादसों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी मुआवजा प्रदान किया जाता है। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Fire insurance & Marin insurance में क्या अंतर है?

Fire insurance and Marin insurance difference in Hindi 2022

आज के समय में बड़े पैमाने पर समुद्र के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के सरकारी और प्राइवेट कार्य होते हैं। इस दौरान लाखों की संख्या में लोग कार्य करते हैं। कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं जिनमें समुद्र के अंदर कई लोगों की जान जा चुकी है जबकि अत्याधुनिक तकनीकी और विकास के नए नए विकल्पों के तहत आग की घटना भी काफी बड़ी मात्रा में फैल रही है।‌ इसके अंतर्गत भी बड़े पैमाने पर लोगों की मौत होती है तथा आर्थिक नुकसान होता है। इसकी भरपाई के लिए Insurance कंपनी द्वारा विभिन्न प्रकार के बीमा plan के साथ insurance pack तैयार किए गए हैं। बड़ी मात्रा में लोग अग्नि बीमा और समुद्री बीमा खरीदते हैं।

आग एवं समुद्र से होने वाली घटनाओं से संबंधित मुआवजा के लिए आपको insurance company द्वारा निर्धारित की गई शर्तों और नियमों का पालन करना होगा। तभी आप इसके लिए पत्र होंगे क्योंकि प्रत्येक कंपनी द्वारा निर्धारित किए गए बीमा plan के तहत विभिन्न प्रकार के नियम और शर्तें जोड़ी जाती हैं, जिसका पालन करना प्रत्येक बीमा धारक के लिए आवश्यक होता है। अगर कोई बीमा धारक उस Policy का पालन नहीं करता है तो उसे निर्धारित समय पर मुआवजा नहीं दिया जाता है। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कौन-कौन बीमा धारक मुआवजा यह बीमा claim के लिए पात्र है? इसकी शर्तें निम्नलिखित हैं —

  • आप अपना या किसी साधन का बीमा करवाते हैं तो स्पष्ट रूप से उसकी जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए।
  • प्रत्येक बीमा policy के कुछ नियम शर्तें होती हैं उनका पालन करना चाहिए।
  • बीमा धारक मुआवजा के लिए नियमों की पालना करते हुए आवेदन कर सकता है।
  • बीमा पॉलिसी में दिए गए लाभ की स्थिति के अनुसार से ही आवेदन करें।
  • बीमा की समय अवधि पूर्ण होने के बाद ही निर्धारित किए गए पैसे प्राप्त होंगे।
  • बीमा की शर्तों के अनुसार दो या तीन प्रीमियम भरने के बाद ही बीमा क्लेम के लिए पात्र होंगे।

Fire insurance & Marin insurance में अंतर —

अग्नि बीमा (Fire Insurance) —

आग से संबंधित घटनाक्रम से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए Fire Insurance करवाया जाता है। इस Insurance के तहत अगर किसी व्यक्ति के घर में आग लगती हैं या उसको आग लगने से आर्थिक नुकसान होता है या उसकी मौत होती है तो उसके द्वारा Fire insurance से संबंधित खरीदे गए बीमा पॉलिसी की नियम और शर्तों के अनुसार इंश्योरेंस कंपनी द्वारा मुआवजा दिया जाता है। आमतौर पर लोग अपने घर या business को fire insurance के तहत cover करते हैं। इसके अलावा जो कर्मचारी काम करते हैं, वह भी फायर इंश्योरेंस खरीदते हैं ताकि उन्हें आग से संबंधित होने वाले आर्थिक नुकसान का मुआवजा मिल सकें।

फायर इंश्योरेंस के तहत किसी भी सामान का insurance उसका मालिक करवा सकता है। किसी business का insurance उसका मालिक करवा सकता है किसी भी गोदाम या भवन का insurance उसका मालिक करवा सकता है। इसके अलावा गिरवी रखी हुई संपत्ति पर भी insurance खरीद सकता है। सार्वजनिक वाहन पर भी fire insurance खरीदा जाता है। इन सभी बीमा पॉलिसी में निर्धारित किए गए नियमों के अनुसार कोई भी मालिक अपने बिजनेस, माल, दुकान, गोदाम इत्यादि को आग से हुई भरपाई के लिए फायर इंश्योरेंस के तहत कंपनी से मुआवजा प्राप्त कर सकता है।

  • Fire Insurance आग की घटनाओं से संबंधित किया जाता है।
  • Fire Insurance को कोई भी मालिक अपने विषय वस्तु के लिए खरीद सकता है।
  • आग लगने से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचने के लिए संबंधित सामान हेतु Fire Insurance लिया जाता है।
  • इस Insurance के तहत आग लगने से होने वाले नुकसान की भरपाई की जाती है।
  • Fire Insurance के तहत हादसा पूर्वक एवं आकस्मिक रूप से लगी आग के अंतर्गत ही मुआवजा मिलता है।

Life Insurance और General Insurance में क्या अंतर होता है?

फर्स्ट पार्टी और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में क्या अंतर होता है?

समुद्री बीमा (Marin Insurance) —

जैसा की आप सभी भली-भांति जानते ही हैं कि आज के समय में समुद्र में सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की Research और अनुसंधान के कार्य चल रहे हैं। इसके अंतर्गत सरकारी और प्राइवेट कार्य बड़े पैमाने पर होते हैं। समुद्र में लाखों की संख्या में लोग काम करते हैं। ऐसी स्थिति में समुद्र में होने वाले खतरे भी बढ़ जाते हैं अक्सर हमें समाचार में देखने को मिलता है, कि समुद्र में तूफान की वजह से या नाव पलटने की वजह से लोगों को मौत का सामना करना पड़ता है।

समुद्र में किसी हादसे की वजह से लोगों को सामान को एवं जहाज को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए बीमा कंपनी द्वारा समुद्री बीमा policy जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत समुद्र में काम करने वाला व्यक्ति अपने लिए समुद्री बीमा खरीद सकता है। समुद्र में रहने वाले सामान के लिए उसका मालिक समुद्री बीमा खरीद सकता है। समुद्र में कार्य के लिए उपयोग होने वाले किराए की वस्तुओं के लिए समुद्री बीमा खरीदा जाता है। इसके अलावा समुद्र में चलने वाले जहाज के लिए समुद्री बीमा किया जाता है।

  • समुद्र से संबंधित घटनाओं के लिए समुद्री बीमा किया जाता है।
  • समुद्र के अंदर जहाज का मालिक अपने जहाज के लिए बीमा खरीद सकता है।
  • समुद्र में काम करने वाला व्यक्ति अपने लिए समुद्री बीमा खरीद सकता है।
  • किराए पर दिए हुए सामान पर किराएदार बीमा खरीद सकता है।
  • माल का मालिक अपने माल के लिए बीमा खरीद सकता है।
  • समुद्र में होने वाले हादसों से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई समुद्री बीमा के अंतर्गत इंश्योरेंस कंपनियां करती है।
  • समुद्री हादसों में बीमा claim निर्धारित समय अवधि एवं निश्चित किए गए नियम शर्तों के आधार पर मिलता है।

Conclusion

समुद्री बीमा समुद्र में होने वाले हादसों के अंतर्गत आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए किया जाता है। जबकि अग्नि बीमा आग से संबंधित घटनाओं में हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए करवाया जाता है। इसके अंतर्गत कोई भी मालिक अपने सामान के लिए अपने वाहन के लिए इसके अलावा कोई भी व्यक्ति अपनी आर्थिक सुरक्षा के लिए समुद्री बीमा एवं अग्नि बीमा खरीद सकते हैं क्योंकि इसके अंतर्गत होने वाले हादसों में आर्थिक नुकसान की भरपाई कंपनी द्वारा की जाती है। इन दोनों ही बीमा में कौन-कौन से अंतर है? इसके बारे में आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी बता दी गई है। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी? अगर आपका कोई भी प्रश्न है? तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment