Insurance के फायदे in Hindi 2022 में

इंश्योरेंस खरीदते हुए व्यक्ति अलग-अलग प्रकार के फायदों का जिक्र करता है। व्यक्ति मुख्य तौर से जब किसी भी एजेंट के जरिए या किसी भी बीमा कंपनी के माध्यम से इंश्योरेंस खरीदना है, तो सबसे पहले व्यक्ति उस इंश्योरेंस और उस इंश्योरेंस पॉलिसी के फायदों के बारे में जानकारी लेने के लिए इच्छा रखता है। इंश्योरेंस पॉलिसी के बहुत से अलग-अलग फायदे होते हैं। इंश्योरेंस लोगों को फायदा के लिए ही प्रदान करवाया जाता है। आज के आर्टिकल में हम आपको इंश्योरेंस के फायदे (Insurance ke fayde in Hindi) के बारे में जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

Insurance क्या होता है?

जो व्यक्ति बीमा के द्वारा अपने जीवन के रिस्क को कवर करता है। उसे जीवन बीमा कहा जाता है। उसी प्रकार से किसी भी वस्तु की रिस्क को कवर करने के लिए प्रदान करवाई जाने वाली सुविधाओं से इंश्योरेंस कहते हैं। इंश्योरेंस आज के समय में बहुत ही जरूरी हो गया है। इंश्योरेंस करवाना व्यक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से कम नहीं है।

आपकी अनुपस्थिति में आपके परिवार वालों की आर्थिक सहायता की पूर्ति यह इंश्योरेंस की करता है। हर व्यक्ति को इंश्योरेंस लेना चाहिए। इंश्योरेंस लेने के लिए व्यक्ति को अपने जीवन में हमेशा आगे रहना चाहिए और दूसरे लोगों को भी इंश्योरेंस खरीदने के बारे में सलाह देनी चाहिए। इंश्योरेंस खरीदने से क्या फायदे होते हैं? उसकी जानकारी हम आपको नीचे कुछ इस प्रकार से प्रदान करवा रहे हैं।

इंश्योरेंस के फायदे (Insurance ke fayde in Hindi 2022)

जो व्यक्ति इंश्योरेंस खरीदता है। उस व्यक्ति को इंश्योरेंस खरीदने से कई तरह के फायदे होते हैं, जो कुछ इस प्रकार से है।

1. किसी भी वस्तु की रिस्क कवर

जिस वाहन या वस्तु का बीमा किया जाता है। उस वस्तु की रिस्क कवर इंश्योरेंस के माध्यम से ही रखी जाती है। उस वस्तु को होने वाले नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस के माध्यम से इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा की जाती है। इंश्योरेंस लेने का सबसे पहला फायदा किसी भी वस्तु की रिस्क कवर का होना ही है।

इंसुरेंस खरीदने वाले सभी लोग रिस्क कवर के लिए ही इंश्योरेंस खरीदते हैं। मनुष्य अपने शरीर पर भी इंश्योरेंस डिस्कवर के लिए खरीदा है। लेकिन आज के समय में इसे बचत का जरिया मानते हुए भी इंश्योरेंस को खरीदा जाता है। लेकिन इंश्योरेंस में बचत के साथ-साथ आपको रिस्क कवर भी मिलता है।

2. अपनी अनुपस्थिति में परिवार वालों को

इंश्योरेंस खरीदने वाले लोगों को एक और मुख्य फायदा यह होता है, कि इंश्योरेंस खरीदने के लिए जो मुखिया अपने ऊपर या अपने वाहन के ऊपर इंश्योरेंस खरीदता है और वाहन को चलाते समय या फिर खुद के इंश्योरेंस के तहत खुद को कुछ हो जाता है। तो ऐसे में इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा विशेष प्रकार का क्लेम उत्तराधिकारी को दिया जाता है। जो उत्तराधिकारी के लिए उस व्यक्ति की कमी को तो पूरा नहीं कर सकता लेकिन आर्थिक सहायता के तौर पर बहुत फायदेमंद साबित होता है।

3. जीवन बीमा बचत का एक जरिया है

आज के समय में जो लोग जीवन बीमा खरीद रहे हैं। वह लोग रिस्क कवर के साथ-साथ बचत के तौर पर भी जीवन बीमा को खरीदते हैं। जीवन बीमा जो वर्तमान समय में उत्तरजीविता लाभ देता है। हालांकि टर्म इंश्योरेंस जिसमें उत्तरजीविता लाभ नहीं मिलता है।

लेकिन सामान्य तौर पर सभी इंश्योरेंस पॉलिसी में आपको उत्तरजीविता लाभ मिलता है और उसी उत्तरजीविता लाभ को लोग बचत का जरिया मानते हुए इंश्योरेंस को खरीदते हैं। इस इंश्योरेंस को खरीदने से लोगों के लिए एक पंथ दो काज जैसे तो काम साथ हो जाते हैं। लोगों की बचत भी हो जाती है और उनका रिस्क कवर भी रह जाता हैं।

4. टैक्स बचाने का एक अच्छा उपाय

इंश्योरेंस खरीदने वाले लोगों के लिए एक और मुख्य फायदा उनकी टैक्स की बचत होती है। Tax प्रकार से बचता है इसके बारे में यदि हम जिक्र करें तो जो व्यक्ति टैक्स भरने की श्रेणी में आता है या टैक्स जाता है। तो ऐसे में व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपए इंश्योरेंस के प्रीमियम पर टैक्स की पूरी छूट मिलती है। साथ ही साथ जब आपको उत्तरजीविता लाभ, दुर्घटना लाभ या फिर मृत्यु लाभ मिलता है, तो उस परिस्थिति में भी उत्तराधिकारी यहां बीमा धारक को इनकम टैक्स मुक्त क्लेम प्रदान करवाया जाता है।

5. कई तरह की चिंता से मुक्ति पाना

इंश्योरेंस लेना किसी चिंता से मुक्त होने से कम नहीं है। क्योंकि इंश्योरेंस आज के समय का एक ऐसा उपाय है। जो लोगों को हर प्रकार की टेंशन से दूर करता है। व्यक्ति अपनी अनुपस्थिति में अपने बच्चों और अपने परिवार को लेकर हर समय चिंतित होता रहता है। लेकिन इस चिंता को दूर करने के लिए इंसुरेंस एक बेहतरीन कामगार इकाई मानी जाती है।

 इंश्योरेंस को खरीदकर व्यक्ति अपने परिवार वालों को आर्थिक सहायता प्रदान करवा सकता है। अपनी अनुपस्थिति में भी परिवार वालों को सहायता प्रदान करवा सकता है। इसके अलावा इंश्योरेंस के माध्यम से उत्तरजीविता लाभ के तौर पर भी अपने परिवार वालों को पैसों की कमी से उभर सकता है।

6. इंश्योरेंस पर लोन लेना

सामान्य तौर पर जीवन बीमा खरीदने वाले लोगों को अपने जीवन बीमा के बीमा धन पर लोन राशि प्रदान करवाई जाती है। जितना आप प्रीमियम बढ़ते हैं। उस प्रीमियम पर 90% लोन के रूप में आपको राशि बिल्कुल आसानी से मिलती है। जिससे आप अपने इमरजेंसी खर्चों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। इंश्योरेंस के माध्यम से मिले गए लोन पर ब्याज भी कम लगता है।

यह भी पढ़ें:- Home Loan क्या होता है और कैसे लें? पूरी जानकारी।

निष्कर्ष

देश भर में हर व्यक्ति को बीमा या इंश्योरेंस खरीदना चाहिए इंश्योरेंस व्यक्ति के जीवित होते हुए जितना फायदा देता है उससे अधिक फायदा व्यक्ति की अनुपस्थिति में उनके परिवार वालों को देता है।

हालांकि कई लोग इसे गलत तरीके से समझते हैं कि मेरे मरने के बाद मेरे बीमा का क्या फायदा है? लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप की उपस्थिति में आपका परिवार पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। लेकिन आपकी अनुपस्थिति में यह इंश्योरेंस आपके परिवार वालों को आर्थिक तंगी से बाहर निकालने में बहुत ज्यादा मदद करता है।

इसलिए हर व्यक्ति को लेना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Insurance के फायदे हिंदी में इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है, कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि आपको हमारे इस आर्टिकल से जुड़ा हुआ कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment