Mediclaim Policy क्या है? What is Mediclaim Policy in Hindi 2023

आज के समय में दिन-प्रतिदिन बीमारियां बढ़ती जा रही है। बीमारियों की बढ़ती दर लोगों को काफी ज्यादा परेशान करती जा रही है। इधर महंगाई की मार हर बीमारी के इलाज के लिए लोगों को अस्पताल का लाखों का खर्च उठाना भारी हो रहा है। हर आम आदमी के लिए इस तरह से इतना ज्यादा खर्च उठाना मुश्किल होता है।

बीमारियों के घर से छुटकारा पाने के लिए मेडिक्लेम जैसी Policy और Health Insurance जैसी योजनाएं चलाई जा रही है। हेल्थ इंश्योरेंस के माध्यम से ही एक मेडिक्लेम पॉलिसी बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Mediclaim Policy kya hai? इसके बारे में details में जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

मेडिक्लेम पॉलिसी क्या है? (Mediclaim Policy kya hai?)

मेडिक्लेम एक प्रकार की हेल्थ क्लेम इंश्योरेंस पॉलिसी है। हेल्थ इंश्योरेंस के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाने वाली पॉलिसी मेडिक्लेम पॉलिसी कहलाती है। मेडिक्लेम पॉलिसी के माध्यम से यदि किसी व्यक्ति के साथ कोई दुर्घटना या किसी बीमारी के कारण व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है या व्यक्ति की अस्पताल में सर्जरी होती है, तो उस परिस्थिति में व्यक्ति के हॉस्पिटल का संपूर्ण खर्चा बीमा कंपनी के द्वारा उठाया जाता है।

मेडिक्लेम पॉलिसी लेने के पश्चात बीमा कंपनी और पॉलिसी धारक के बीच में मेडिकल और बीमारियों से संबंधित संपूर्ण खर्चा उठाने का एक समझोता होता है। इसके बदले में पॉलिसी धारक बीमा कंपनी को कुछ प्रीमियम देता है और उस प्रीमियम के बदले में बीमा कंपनी के द्वारा पॉलिसी धारक को कई तरह के से मेडिकल खर्च का कवर प्रदान करवाया जाता है। तथा डॉक्टर की फीस और सर्जरी की फीस भी बीमा कंपनी के द्वारा प्रदान कराई जाती है।

साधारण शब्दों में मेडिक्लेम पॉलिसी को समझा जाए तो मेडिक्लेम पॉलिसी एक ऐसी पॉलिसी है। जिसमें कम प्रीमियम के साथ आप अधिक हेल्थ कवर प्राप्त कर सकते हैं। हेल्थ कवर के माध्यम से यदि आपको किसी भी प्रकार की बीमारी से हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ता है तो ऐसे में आपको Hospital expanses की चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आपके पीछे खर्चों को पूरी तरीके से बीमा कंपनी के द्वारा मैनेज किया जाता है।

मेडिक्लेम पॉलिसी के प्रकार

हर Insurance अलग-अलग प्रकार का होता है। इंसुरेंस को अलग-अलग प्रकारों में बांटा जाता है। उसी प्रकार से मेडिक्लेम पॉलिसी को भी मुख्य तौर पर कई भागों में बांटा गया है। मेडिक्लेम पॉलिसी के प्रकार की जानकारी हम आपको नीचे प्रदान करवा रहे हैंः

  1. व्यक्तिगत मेडिक्लेम पॉलिसी
  2. फैमिली फ्लोटर मेडिक्लेम पॉलिसी
  3. ग्रुप मेडिक्लेम पॉलिसी
  4. सीनियर सिटीजन मेडिक्लेम पॉलिसी
  5. क्रिटिकल इलनेस मेडिक्लेम पॉलिसी
  6. ओवरसीज मेडिक्लेम पॉलिसी
  7. लो कॉस्ट मेडिक्लेम पॉलिसी

मेडिक्लेम पॉलिसी खरीदने की जरूरत

मेडिक्लेम पॉलिसी के खरीदने की जरूरत थी। अभी हम बात करें तो आज के समय में हजारों लोग मेडिक्लेम पॉलिसी खरीदने की जरूरत को अच्छे से जानते हैं। लेकिन जिन को जानकारी नहीं है। उनको हम जानकारी नीचे कुछ इस प्रकार के प्रदान करवा रहे हैंः

  • मेडिक्लेम पॉलिसी लेने का सबसे मुख्य कारण फ्यूचर में कभी भी आप बीमार पड़ जाते हैं, तो बीमारी में आपको पैसों की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं हैं।
  • बीमार होने के बावजूद भी आपके पैसों की चिंता से मेडिक्लेम पॉलिसी मुक्त करती है।
  • बीमारी कब आ जाएगी इसका पहले से कोई अंदाजा नहीं होता है ऐसे में अपने हेल्थ को पहले से ही कवर करके रखें।
  • मेडिक्लेम पॉलिसी के माध्यम से अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा करें।
  • मेडिक्लेम पॉलिसी के माध्यम से मेडिकल के खर्चों से बचें और अच्छे हॉस्पिटल में इलाज करवाएं।
  • मेडिक्लेम पॉलिसी के माध्यम से व्यक्ति का संपूर्ण खर्चा बीमा कंपनी के द्वारा उठाया जाता है।

अवश्य पढ़ें:-

Life Insurance क्या होता है संपूर्ण जानकारी.

सोशल मीडिया इंश्योरेंस क्या होता है 2023 में पूरी जानकारी.

Life Insurance और General Insurance क्या अंतर है?

Travel Insurance क्या है पूरी जानकारी.

मेडिक्लेम पॉलिसी से जुड़े मुख्य तथ्य

जब व्यक्ति मेडिक्लेम पॉलिसी खरीदना है। तो व्यक्ति को कई बातें मेडिक्लेम पॉलिसी से संबंधित ध्यान रखनी चाहिए। मेडिक्लेम पॉलिसी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य हम आपको नीचे बता रहे हैं।

  • मेडिक्लेम पॉलिसी में यदि किसी व्यक्ति को जेनेटिक बीमारी है, तो ऐसे में मेडिक्लेम पॉलिसी के माध्यम से कोई भी तरह का खर्चा नहीं दिया जाएगा।
  • यदि व्यक्ति बांझपन की वजह से आईवीएफ का ट्रीटमेंट करवाता है तो ऐसे में व्यक्ति को मेडिक्लेम पॉलिसी के तहत कोई फायदा नहीं दिया जाएगा।
  • मेडिक्लेम पॉलिसी लेने से पहले यदि 48 महीने पहले आप किसी बीमारी के शिकार हुए हैं और पुनः उसी बीमारी ने आप को जकड़ लिया है तो ऐसे में भी मेडिक्लेम आपको कोई भी प्रकार की सहायता नहीं देगी।
  • खुदकुशी के चक्कर में खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले लोगों को भी मेडिक्लेम पॉलिसी के माध्यम से कोई भी मेडिकल का खर्चा नहीं मिलेगा।
  • किसी भी लड़ाई दंगे में लगी चोटों की वजह से जो मेडिकल का खर्च आता है। उसका कवर बीमा कंपनी नहीं प्रदान करवाएंगी।
  • बीमा कंपनी के द्वारा किसी भी इलाज के दौरान आप 24 घंटे से अधिक अस्पताल में भर्ती रहते हैं और उस अस्पताल में न्यूनतम 10 बेड है। तब आपको उस अस्पताल में हुए खर्चे का क्लेम मिलता है। अन्यथा छोटे अस्पताल में आप भर्ती हो जाते हैं तो आपको कोई क्लेम नहीं मिलेगा।
  • मेडिक्लेम पॉलिसी खरीदते समय व्यक्ति को हमेशा अपने प्रीमियम और इस पॉलिसी से क्या फायदा मिलेगा। इसके बारे में और बीमा राशि कितनी है। इसके बारे में जरूर जानकारी लेनी चाहिए।
  • मेडिक्लेम पॉलिसी खरीदते समय व्यक्ति को कौन सी बीमारियों में कवरेज मिलेगा और कौन सी बीमारियों में कवरेज नहीं मिलेगा इसकी जानकारी लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।
  • हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले मेडिक्लेम नेटवर्क के अंतर्गत वह हॉस्पिटल आता है। तब हॉस्पिटल में भर्ती हो अन्यथा आप को क्लेम नहीं लिया जाएगा।
  • मेडिक्लेम पॉलिसी के माध्यम से क्लेम लेने से पहले ही आपको सेटलमेंट रेसीयो चेक करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। यदि आप सीएसआर अधिक है तो आपको आवश्यकता पड़ने पर आसानी से मिल जाता है।

निष्कर्ष

देश में आज के समय में मेडिक्लेम पॉलिसी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। लोगों के मन में मेडिक्लेम को लेकर कई तरह से जागरूकता भी फैल रही है। लोग मेडिक्लेम खरीदने के लिए इच्छुक हैं। परंतु आज भी हजारों लोग हेल्थ इंश्योरेंस को जरूरी नहीं समझते हैं हेल्थ इंश्योरेंस हमारे लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। हेल्थ कब खराब हो जाएगी इसकी कोई गारंटी नहीं है।

ऐसे में पहले से ही आपको मेडिक्लेम पॉलिसी खरीदकर अपने हेल्थ को सुरक्षित करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Mediclaim Policy kya hai? इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है, कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि किसी व्यक्ति को हमारे इस आर्टिकल से जुड़ा हुआ कोई भी सवाल है, तो वह आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment