भारत की जनसंख्या का एक तिहाई भाग जिन्होंने अपने जीवन की एक पॉलिसी ले रखी है। यह पॉलिसी का मतलब Insurance और बीमा होता है। लेकिन पॉलिसी का सामान्य अर्थ कुछ अलग होता है। पॉलिसी के शब्द का अधिकतर प्रयोग इंश्योरेंस के साथ किया जाता है। इंश्योरेंस पॉलिसी के रूप में व्यक्ति अपने जीवन की सुरक्षा के लिए कई प्रकार के प्रयास करता है और प्रीमियम भरकर अपने जीवन की रक्षा और जोखिम को कवर करता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पॉलिसी के बारे में जानकारी देंगे?
पॉलिसी क्या होती है?
पॉलिसी शब्द का मतलब नियम और कंडीशन है जो किसी भी काम को शुरू करते समय नियम व कंडीशन से गुजरना पड़ता है।.उसी को पॉलिसी कहते हैं। पॉलिसी किसी भी तरह के कार्य को नियम व शर्तों में बांधती है।
किसी भी गवर्नमेंट कार्य या बिजनेस के लिए भी पॉलिसी होती है। आपके भी अच्छे सुना होगा कि यह काम करने के लिए आपको उस पॉलिसी को पूरा करना होगा। पॉलिसी शब्द को अधिकतर लोग बीमा के साथ जोड़कर काम में ले रहे हैं। उधर के तौर पर एलआईसी पॉलिसी शब्द बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है।
एलआईसी पॉलिसी क्या है?
भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी के द्वारा किसी भी व्यक्ति को नए इंश्योरेंस प्लान को खरीदते समय बीमा धारक और बीमा कंपनी के बीच होने वाले समझौते को पॉलिसी कहते हैं। लेकिन ग्रामीण इलाकों में एलआईसी पॉलिसी शब्द का प्रयोग एलआईसी बीमा या एलआईसी इंश्योरेंस के रूप में ही किया जाता है। कोई भी व्यक्ति ग्रामीण इलाकों में इंश्योरेंस शब्द का प्रयोग नहीं करता है। अधिकतर लोग एलआईसी पॉलिसी ले रखी है या एलआईसी पॉलिसी लेनी है इसी शब्द का प्रयोग करते हैं।
एलआईसी पॉलिसी लेते समय बीमा कंपनी और बीमित व्यक्ति के बीच एक अनुबंध होता है और इस कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से बीमा कंपनी बीमित व्यक्ति को निश्चित धनराशि का बीमा उपलब्ध करवाती है और उस इंश्योरेंस के बदले में कंपनी आपसे प्रीमियम वसूलती है। इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा प्रीमियम के बदले में आपके जीवन की रिस्क कवर को शामिल किया जाता है। साथ ही साथ उत्तरजीविता लाभ के रूप में मैच्योरिटी क्लेम भी उपलब्ध करवाया जाता है।
भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा प्रदान करवाए जाने वाले अलग-अलग प्रकार के प्लान जिनको लेना व्यक्ति के लिए कई प्रकार की जोखिम से बचाव करता है। व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार किसी भी इंश्योरेंस प्लान को खरीद कर अपने जीवन की सुरक्षा खुद कर सकता है। इसके बदले में व्यक्ति को एलआईसी के अभिकर्ता या एलआईसी ऑफिस जाकर एलआईसी पॉलिसी खरीदने के बारे में जिक्र करना होगा और उसके बदले में प्रीमियम और अपने दस्तावेज के साथ फॉर्म को सबमिट करना है सबमिट होने के पश्चात आपको एलआईसी पॉलिसी नंबर दे दिया जाएगा और आपको कंपनी और बीमा धारक के बीच होने वाले समझौते का प्रमाण पॉलिसी बांड के रूप में उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
एलआईसी कंपनी भारत की एक लोकप्रिय बीमा कंपनी है। जिसके तहत प्रतिवर्ष एक करोड़ लोगों का नया बीमा दर्ज होता है। बीमा कंपनी और बीमा धारक के बीच समझौते के पश्चात ही बीमा धारकों पॉलिसी नंबर उपलब्ध करवाए जाते हैं।
Policy Number क्या है?
किसी भी कंपनी में जब आप अपना इंश्योरेंस लेते हैं तो उस इंश्योरेंस को खरीदते समय आपके और कंपनी के बीच जो समझौता होता है। उस पॉलिसी का एक नंबर जनरेट होता है। और उसी को पॉलिसी नंबर कहते हैं। पॉलिसी नंबर के माध्यम से बीमा धारक अपने बीमा पॉलिसी के प्रीमियम भर सकता है और अपने बीमा पॉलिसी के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकता है। साथ ही साथ उस बीमा पॉलिसी नंबर के माध्यम से ही व्यक्ति मेच्योरिटी क्लेम भी प्राप्त कर सकता है।
एलआईसी पॉलिसी लेने के फायदे
ऐसे तो हर कंपनी के द्वारा लिए गए इंश्योरेंस याद बीमा को पॉलिसी के रूप में ही जाना जाता है। लेकिन यदि हम एलआईसी की पॉलिसी को लेने के फायदे का जिक्र करें तो वह कुछ इस प्रकार से है।
- एलआईसी की पॉलिसी लेना आपके जीवन की सुरक्षा को बढ़ाता है।
- एलआईसी की पॉलिसी लेने के पश्चात आपकी अनुपस्थिति में आपके परिवार को आर्थिक तंगी से सुरक्षा मिलती है और वित्तीय योजना के माध्यम से आपको उत्तरजीविता लाभ के रूप में भी जीवित रहते हुए कई प्रकार के फायदे मिलते हैं।
- एलआईसी पॉलिसी बचत का एक बेहतरीन जरिया है। इस प्रकार के प्लान को खरीद कर आप अपने छोटी-छोटी बचत को भविष्य के लिए बचा सकते हैं और साथ ही साथ इस बचत के साथ आपको ब्याज भी मिलता है।
- अधिक इनकम वाले लोगों को एलआईसी पॉलिसी लेने का मुख्य फायदा टैक्स बेनिफिट के रूप में भी हैं यदि कोई व्यक्ति ₹150000 सालाना प्रीमियम भरने पर आपको 150000 का जितना भी टैक्स कैलकुलेट होता है वह सारा माफ हो जाता है।
- परिपक्वता लाभ और मृत्यु लाभ के रूप में मिलने वाला पैसा इनकम टैक्स मुक्त होता है।
- पॉलिसी करने से व्यक्ति के खुद के जीवन के साथ-साथ उस व्यक्ति पर आश्रित अन्य लोगों का जीवन भी सुरक्षित हो जाता है।
- आज के समय में एलआईसी पॉलिसी खरीदने के पश्चात आप 2 साल की अवधि के बाद उसे बंद कर सकते हैं या उस पॉलिसी पर लोन उठा सकते हैं, जो आपकी आर्थिक तंगी को बचा सकता है।
- एलआईसी पॉलिसी पर उपलब्ध करवाया गया लोन आपके लिए एक बार कहीं हद तक काम आ सकता है।
- एलआईसी पॉलिसी में आपको मनी बैक क्या ऑप्शन भी मिलते हैं। आप अपनी इच्छा अनुसार प्लान खरीदकर बचत और जीवन की सुरक्षा को अंजाम दे सकते हैं।
निष्कर्ष: Policy Kya hoti Hai in Hindi 2022
भारत की सबसे लोकप्रिय और पुरानी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम जो एक सरकारी कंपनी है। इस कंपनी ने अपने लाखों अभिकर्ता बाजार में बना रखे हैं और इन सभी अभिकर्ता ओं के द्वारा हर साल लगभग एक करोड़ नई पॉलिसी को दर्ज किया जाता है।
पॉलिसी शब्द का मतलब दो लोगों के बीच होने वाला समझौता है और इंश्योरेंस लेते समय भी बीमा धारक और बीमा कंपनी के बीच समझौता होता है। समझौता होने के पश्चात बीमा धारक को एक समझौता नंबर यानि पॉलिसी नंबर दिया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Policy kya hoti hai? इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। हमें उम्मीद है, कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी।