केंद्र सरकार के द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता फसल (Crop) खराब होने पर प्रदान करवाने के लिए एक योजना चलाई जा रही है। जिसका नाम Pradhan Mantri Fasal Beema Yojna है। आज के समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय योजना बन चुकी है।
केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना के माध्यम से विपरीत परिस्थितियों में किसानों की फसल को होने वाली खराबी की भरपाई बीमा कंपनी के द्वारा की जाती है। यह योजना जिसके माध्यम से किसी भी आपदा के कारण किसान की फसल को नुकसान होता है। तो उसके नुकसान की भरपाई इस बीमा के माध्यम से की जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Pradhan Mantri Fasal Beema Yojna 2022 के बारे में जानकारी देंगे।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है? (PM Crop Insurance Scheme 2023)
Pradhan Mantri Fasal Beema Yojna जो केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई एक बेहतरीन योजना है। इस योजना के अंतर्गत देश के किसानों को प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिए फसल बीमा प्रदान करवाया जाता है। इस योजना के माध्यम से जो किसानों को फसल बीमा प्रदान करवाया जाता है।
उस फसल बीमा के माध्यम से किसी भी आपदा से यदि किसान की फसल को नुकसान होता है। तो ऐसे में उस नुकसान की भरपाई फसल बीमा योजना के माध्यम से की जाती है फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं जैसेः ओले गिरने, सूखा या अकाल पड़ने इत्यादि परिस्थितियों में दिया जाता है।
इसके अलावा बाढ़ जैसी परिस्थितियों में भी फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई बीमा राशि के द्वारा की जाती है, कि Pradhan Mantri Fasal Beema Yojna के माध्यम से प्रतिवर्ष केंद्र सरकार के द्वारा 8800 करोड का बजट निर्धारित किया गया है।
इस बजट में खड़ी फसल का 2% और रबी की फसल का 5% बीमा का प्रीमियम सरकार के द्वारा लिया जाता है और यदि आपका फसल खराब हो जाता है। तो ऐसे में सरकार के द्वारा अधिक से अधिक किसान को सहायता प्रदान करवाई जाती है।
अवश्य पढ़ें:- Pension Insurance Plan क्या है? पूरी जानकारी.
Pradhan Mantri Fasal Beema Yojna का उद्देश्य
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को केंद्र सरकार के द्वारा किसानों को आपदा में होने वाले फसल के नुकसान से बचाने का मकसद है। प्रधानमंत्री के द्वारा किसानों को इस बीमा योजना के जरिए किसी भी आपदा में किसान के फसल को नुकसान होता है। तो उस परिस्थिति में प्रधानमंत्री द्वारा फसल बीमा योजना के जरिए उन्हें आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर के फसल के नुकसान की भरपाई की जा रही है।
प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के द्वारा की गई है। अनूठी पहल किसानों के हित में है और किसान इस पहल की प्रशंसा भी कर रहे हैं। अपने खेतों में फसल बोने से पहले फसल बीमा खरीदने के लिए इच्छुक भी है। ताकि उनको फसल को होने वाले नुकसान से चिंता से छुटकारा मिल सके।
फसल बीमा योजना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
Pradhan Mantri Fasal Beema Yojna 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हम आपको नीचे प्रदान करवा रहे हैंः
- सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना को Minister of Agriculture & Former Welfare Department के द्वारा संभाला जाता है।
- Pradhan Mantri Fasal Beema Yojna का पूरा नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ही है। यह योजना देश के किसानों के लिए लागू की गई है।
- इस योजना को केंद्र सरकार के द्वारा लागू किया गया है। इस योजना के आवेदन की तिथि वर्तमान समय में चल रही है। 31 जुलाई तक इस फसल बीमा योजना में आप आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना का उद्देश्य देश के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करवाना है। इस योजना के माध्यम से सहायता राशि अधिकतम ₹200000 तक निर्धारित है।
- इसके अलावा जमीन के अनुसार और कौन सी फसल खराब हुई है।
- उसके अनुसार अधिक भी दी जा सकती है इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmfby.gov.in है। जहां पर जाकर आप हर प्रकार की information ले सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना को भारत के 27 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में समान रूप से संचालित किया गया है।
- सरकार के द्वारा चलाई गई इस योजना का Claim Ratio 88% है।
- केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना को साल 2016 में शुरू किया गया है और वर्तमान समय में यह योजना भारत की सबसे मुख्य योजना में से एक मानी जाती है।
- सरकार के द्वारा चलाई गई इस योजना के माध्यम से पिछले 3 सालों में 13000 करोड़ का प्रीमियम जमा हुआ है और उसके बदले में करीब 60 हजार करोड़ का Insurance Claim किसानों को मिला है।
यह भी देखें:- Mediclaim Policy क्या है? मेडिक्लेम पॉलिसी से जुड़ी पूरी जानकारी.
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए जरूरी योग्यता
केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई Pradhan Mantri Fasal Beema Yojna 2023 के लिए कुछ मापदंड निर्धारित किए गए हैं। उन मापदंड को पूरा करने वाला किसान ही इस योजना के लिए पात्र माना जाता है और इस योजना में अपना आवेदन लगा सकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए जरूरी पात्रता और योग्यता नीचे दी गई हैः
- सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना की सबसे पहली योगिता वह भारत देश का किसान होना अनिवार्य है। भारत देश के सभी किसान इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।
- इस योजना के तहत किसान के पास खुद की जमीन होना अनिवार्य है। जमीन कितनी भी हो उसी अनुसार आपका विवाह किया जाएगा और उसी अनुसार प्रीमियम व क्लेम का निर्धारण होता है।
- किसान के पास खेती योग्य जमीन होना अनिवार्य है। यदि आबादी जमीन है। तो ऐसे में किसान उस जमीन पर बीमा नहीं करवा सकता है।
- यदि कोई किसान किसी अन्य योजना के तहत बीमा करवा चुका है, तो वह व्यक्ति इस योजना के माध्यम से अपना बीमा नहीं करवा पाएगा।
PM फसल बीमा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
सरकार के द्वारा फसल बीमा योजना में आवेदन करने वाले लोगों के लिए कई प्रकार से जरूरी दस्तावेज का निर्धारण किया गया है. सरकार के द्वारा इस योजना से जुड़े दस्तावेज की जानकारी हम आपको नीचे प्रदान करवा रहे हैंः
- किसान के जमीन की जमाबंदी
- किसान का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- पते का प्रमाण पत्र
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
Pradhan Mantri Fasal Beema Yojna में Online आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसान को नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों को फॉलो करना चाहिए। इन चरणों को फॉलो करते हुए आप आराम से Pradhan Mantri Fasal Beema Yojna में अपना आवेदन लगा सकते हैंः
- सर्वप्रथम आपको Pradhan Mantri Fasal Beema Yojna की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंच जाने के बाद आपको अपना एक अकाउंट बनाना होगा।
- अकाउंट बनाने के लिए आपको होम पेज पर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा।
- उस रजिस्ट्रेशन वाले बटन पर क्लिक करते हुए पूछे जाने वाले संपूर्ण जानकारी को सही तरीके से भरना है और अब वह फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- उसके पश्चात आपका Pradhan Mantri Fasal Beema Yojna में अकाउंट बन जाएगा।
- अकाउंट बन जाने के पश्चात अब आपको अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए इस अकाउंट को लॉगइन करना है और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरना है।
- जैसे ही आप आवेदन फॉर्म वाले बटन पर क्लिक करते हैं, तो आपके सामने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- इस आवेदन फॉर्म में पूछे जाने वाली सभी जानकारी को सही तरीके से भरते हुए नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करते हैं तो आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर सबमिट कर देना है।
- ऐसे में आपको वहां पर एक दस्तावेज अपलोड का ऑप्शन दिखाई देगा।
- अब आपको जरूरी दस्तावेज ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।अब दस्तावेज अपलोड करने के पश्चात आप की जमीन के अनुसार फसल बीमा योजना के लिए प्रीमियम का निर्धारण होता है।
- उस प्रीमियम को आपको ऑनलाइन भरना होगा प्रीमियम भरने के बाद आपको सबमिट कर देना है।
- जैसे ही आप सबमिट करते हैं, तो आपका फसल बीमा बन जाता है और वह सही तरीके से सबमिट हो जाने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिल जाता है।
- उस रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार भविष्य में अपने फसल बीमा के बारे में संपूर्ण जानकारी ले सकते हैं।
PM फसल बीमा योजना में Premium कैसे Calculate होता है?
Pradhan Mantri Fasal Beema Yojna 2023 के माध्यम से प्रीमियम कैलकुलेट करने के लिए भी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक केलकुलेटर दिया गया है। जहां पर आप अपने इंश्योरेंस के प्रीमियम को कैलकुलेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों को फॉलो करना चाहिएः
- सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- ऑफिशल वेबसाइट पर आपको इंश्योरेंस केलकुलेटर का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करते हुए आपको आगे जाना है आगे आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
- जहां पर आपको अपनी फसल का चयन करना होगा वर्ष का चयन करना होगा।
- इस टीम का चयन करते हुए अपने सामान्य जानकारी राज्य का नाम, डिस्टिक का नाम और तहसील का नाम का चयन करके कैलकुलेट वाले बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप कैलकुलेट वाले बटन पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने प्रीमियम के बारे में जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।
- आपको कितना प्रीमियम भरना है, इसके बारे में आपको जानकारी मिल जाएगी।
फसल बीमा योजना के Helpline नंबर
Pradhan Mantri Fasal Beema Yojna को शुरू करने के पश्चात प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए अलग-अलग कंपनियों के टोल फ्री नंबर सरकार के द्वारा जारी किए गए हैं। इन टोल फ्री नंबर के माध्यम से आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी समस्याओं का समाधान हासिल कर सकते हैं।
सरकार के द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर किसान अपनी समस्याओं का समाधान हासिल कर सकता है। Pradhan Mantri Fasal Beema Yojna 2022 हेल्पलाइन नंबर 01123382012 हैं। इस नंबर पर आप संपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं।
- बीमा (Insurance) के क्या फायदे होते हैं? जानिए हिंदी 2022 में.
- यात्रा (Travel) इंश्योरेंस क्या होता है जानिए पूरी जानकारी.
- Home Loan क्या होता है और कैसे प्राप्त करें? संपूर्ण जानकारी 2022 में.
निष्कर्ष
हर व्यक्ति फसल उगाते समय ही चिंता में पड़ जाता है, कि उसके द्वारा उगाई जाने वाली फसल यदि खराब हो गई तो उस नुकसान की भरपाई कौन करेगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के द्वारा साल 2016 में एक फसल बीमा योजना की शुरुआत की गई है।
इस योजना के माध्यम से सरकार ने किसानों को ध्यान में रखते हुए एक ऐसी योजना को शुरू कर दिया है जिसके माध्यम से किसान को अपनी फसल में होने वाले नुकसान की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
सरकार के द्वारा शुरू की गई Pradhan Mantri Fasal Beema Yojna 2023 के माध्यम से आपदाओं में फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई सरकार के द्वारा इस योजना के माध्यम से की जाएगी। आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Pradhan Mantri Fasal Beema Yojna क्या है? इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है, कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।