Types of Life insurance in Hindi 2023 | जीवन बीमा के प्रकार

Life Insurance का मतलब होता है “सुरक्षा बीमा“। सुरक्षा बीमा को लोग अपने परिवार की भलाई के लिए खरीदते हैं। बता दें कि भारत में विभिन्न प्रकार की ऐसी जीवन बीमा कंपनियां हैं जो इस तरह का बीमा उपलब्ध कराती है। इस insurance policy के अंतर्गत policy धारक की मृत्यु होने के पश्चात निश्चित किया गया मुआवजा उसके परिवार जनों को दिया जाता है। ताकि उनका आसानी से भरण-पोषण हो सकें और उनका जीवन आसानी से गुजर सकें। इसीलिए अधिकांश लोग अपने घर परिवार की चिंता करने हेतु लाइफ इंश्योरेंस करवाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि Life Insurance विभिन्न प्रकार के होते हैं।

मुख्य रूप से वर्तमान समय में भारत में आठ प्रकार के लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी चल रही है। इन Policy में से आप अपने लिए एक बेहतरीन पॉलिसी का चयन कर सकते हैं। ज्यादातर लोग अपनी मृत्यु के पश्चात अपने परिवार वालों को मुआवजे के रूप में कुछ धनराशि दिलवाने हेतु जीवन बीमा करवाते हैं। जबकि कुछ लोग मुआवजा के अलावा एक निश्चित अवधि के लिए भी लाइफ इंश्योरेंस करवाते हैं। ताकि निश्चित अवधि के दौरान उनकी मृत्यु किसी दुर्घटना से नहीं होती है, तो उनके पैसे ब्याज सहित उन्हें मिल सकें। इसलिए विभिन्न प्रकार की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी कंपनियों द्वारा निर्धारित की गई है।

वर्तमान समय में भारत की सबसे बड़ी Life Insurance Policy वाली कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम है जिन्हें (LIC) कहते हैं। आपने एलआईसी का नाम जरूर सुना ही होगा। इसके अलावा भारत की बड़ी-बड़ी और भी कंपनियां इस तरह के Life Insurance उपलब्ध कराती है। जिनमें HDFC bank, SBI, TATA, इत्यादि विभिन्न प्रकार की बड़ी-बड़ी कंपनियां शामिल है। आप अपने रूचि के अनुसार और कंपनियों के रिपोर्ट के अनुसार किसी भी कंपनी के अंतर्गत अपनी पसंद के और अपने परिवार के भविष्य हेतु एक बेहतरीन लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का चयन कर सकते हैं।

Life Insurance Policy कितने प्रकार की होती है? (Types of Life insurance in Hindi)

वर्तमान समय में भारत में मुख्य रूप से लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी 8 प्रकार की होती है, जिनमें आप अपने परिवार की भलाई तथा अपने और अपने परिवार के भविष्य हेतु बेहतरीन पॉलिसी का चयन कर सकते हैं। इन सभी आठ पॉलिसी के अंतर्गत आपको विभिन्न प्रकार की पॉलिसी मिलती हैं, जिनमें निवेश करने हेतु अपनी मृत्यु के पश्चात परिवार को मुआवजा दिलवाने हेतु तथा मुआवजा और निवेश दोनों इसके अलावा अवधि के अनुसार इत्यादि, विभिन्न प्रकार की पॉलिसी निर्धारित की गई है। तो आइए इन सभी के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से प्राप्त कर लेते हैं।

​1. Term Insurance Plan

लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत Term Insurance Policy आती है। इस पॉलिसी को आप एक विशेष अवधि के लिए खरीद सकते हैं। जैसे- 10 वर्ष, 20 वर्ष या 30 वर्ष। इस प्रकार आप अवधि के अनुसार इस पॉलिसी को खरीद कर इसमें निवेश करना शुरू कर सकते हैं। लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा इस तरह की एक विशेष अवधि के दौरान निवेश करने हेतु लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी बनाई गई है। लेकिन इस पॉलिसी के अंतर्गत आपको फायदा नहीं होता है क्योंकि इस अवधि के दौरान आपको केवल लाइफ कवर ही उपलब्ध कराया जाता है।

अगर आप प्रॉफिट कमाने वाली पॉलिसी के बारे में जानना चाहते हैं? तो यह पॉलिसी आपके काम की नहीं है। यही वजह है कि दूसरी पॉलिसी की तुलना में यह पॉलिसी अत्यधिक सस्ती होती है। लेकिन आपको बहुत सस्ती पॉलिसी देखकर कभी भी निवेश नहीं करना चाहिए। उसे से पहले उसमें कौन-कौन से नियम शर्ते दिए गए हैं, इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से प्राप्त कर लेनी चाहिए। इस पॉलिसी के अंतर्गत पॉलिसी धारकों की तय अवधि के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो पॉलिसी के अंतर्गत की गई रकम उसके परिवार जनों को दे दी जाती है।

​2. Savings एंड Investment Plans

सेविंग एंड इन्वेस्टमेंट प्लान लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों ही प्रकार की अवधि के लिए उपलब्ध कराया जाता है। आप अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी अवधि के लिए इस पॉलिसी को खरीद सकते हैं लेकिन किसी भी पॉलिसी को खरीदने से पहले उस पॉलिसी के अंतर्गत दिए गए नियम और शर्तों को ध्यान पूर्वक पढ़ना चाहिए। बता दें कि इस पॉलिसी के अंतर्गत आपको इंश्योरेंस कवर के रूप में एक निश्चित धनराशि अवधि पूर्ण होने के बाद दी जाती है।

इस लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत शॉर्ट टर्म और लोंग टर्म पॉलिसी वित्तीय लक्ष्यों को बेहतर ढंग से लाभ कमाने के लिए उपलब्ध कराया जाता है। इस प्रकार की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में यूलिप लिंक्ड और ट्रेडिशनल प्लान दोनों ही प्रकार के प्लान होते हैं लेकिन सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि क्या यह पॉलिसी आपके लिए बेहतरीन है। क्या इस पॉलिसी से आपका और आपके परिवार का भविष्य बेहतर होने वाला है इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

​3. Money back Insurance Policy

लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा मनी बैक इंश्योरेंस पॉलिसी बनाई गई है।‌ इस पॉलिसी के अंतर्गत पॉलिसी धारक जीवन बीमा के साथ निवेश भी कर सकता है। इसीलिए अधिकांश लोग मनी बैक इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं लेकिन आपको इस पॉलिसी को खरीदने से पहले दिए गए सभी तरह के नियम और शर्तों के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से प्राप्त कर लेनी चाहिए। इस पॉलिसी के अंतर्गत पॉलिसी धारक को बोनस के साथ पॉलिसी की अवधि और एश्योर्ड सम किस्तों में वापस किया जाता है।

इस लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत पॉलिसी धारकों की मृत्यु हो जाती है, तो इस पॉलिसी का पूरा एश्योर्ड सम उसके परिवार को दिया जाता है जिसे वह बेनेफिशरी के तौर पर जुड़ चुका है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के पॉलिसी के अंतर्गत सबसे ज्यादा प्रीमियम लिया जाता है। इस बात का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए इसके अलावा प्रत्येक पॉलिसी को खरीदते समय उसके बारे में भी पूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।

​4. Endowment Policy

लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रकार की सूची में दूसरे स्थान पर एंडोमेंट पॉलिसी आते हैं क्योंकि यह जीवन बीमा के साथ-साथ निवेश करने का तरीका भी उपलब्ध कराता है। इस पॉलिसी से आप निवेश भी कर सकते हैं। यह पॉलिसी एक निश्चित अवधि के लिए रिस्क कवर के रूप में तैयार होती हैं। इस पॉलिसी के निश्चित अवधि के दौरान खत्म होने पर आपको बोनस के साथ एश्योर्ड सम पॉलिसी धारक को वापस दे दिया जाता है। इसीलिए ज्यादातर लोग इस पॉलिसी का चयन करते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पॉलिसी के अंतर्गत किसी भी पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है अथवा निर्धारित अवधि पूर्ण हो जाती है, तो इस पॉलिसी के अंतर्गत अमाउंट की फेस वैल्यू का पूरा भुगतान एंडोमेंट पॉलिसी के तहत किया जाता है। बता दें इस पॉलिसी के अंतर्गत कुछ कंपनियां गंभीर बीमारी की स्थिति में भी भुगतान करती है। इसलिए आपको कोई भी पॉलिसी खरीदते समय बाकी किसी उसके नियम और शर्तों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।

​5. यूलिप Plan (ULIP)

लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा निर्धारित किया जाए इस पॉलिसी प्लान के जरिए आप निवेश और जीवन बीमा दोनों प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपको मनी बैक गारंटी भी मिलती है लेकिन प्रत्येक पॉलिसी खरीदने से पहले आपको उसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से प्राप्त कर लेनी चाहिए। बता दें कि इस पॉलिसी के अंतर्गत आप एंडोमेंट इंश्योरेंस पॉलिसी और मनी बैक पॉलिसी में मिलने वाला रिटर्न कुछ हद तक पक्का कर लेते हैं वही इस पॉलिसी के साथ रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पॉलिसी के अंतर्गत निवेश करने वाले पैसे को म्यूचल फंड और शेयर बाजार में लगाया जाता है इसीलिए मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है कि आप का मुनाफा हुआ है या आपका नुकसान हुआ है। अगर आप उचित समय पर अपनी पॉलिसी प्राप्त करते हैं तो आप मुनाफे के साथ अच्छा रिटर्ंस पा सकते हैं लेकिन यहां जोखिम भरे बाजारों पर पैसा लगाया जाता है। इसीलिए आप प्रत्येक पॉलिसी के अंतर्गत दिए गए नियम और शर्तों को विस्तार से पढ़ने के बाद ही उसमें निवेश करें।

​6. Child Insurance Policy

चाइल्ड इंश्योरेंस पॉलिसी नाम से ही पता चलता है कि यह पॉलिसी विशेष रूप से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शुरू की गई है। आप किसी भी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के अंतर्गत अपने रुचि से चाइल्ड इंश्योरेंस पॉलिसी यानी बच्चों का बीमा करा सकते हैं। इससे आप बच्चों की शिक्षा के खर्च तथा उनके अतिरिक्त खर्चों को आसानी से उठा सकते हैं इस पॉलिसी के अंतर्गत पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर एक ही किस्त में पूरी रकम दे दी जाती है और भविष्य में आने वाले सभी प्रीमियम माफ कर दी जाते हैं।

ज्यादातर लोग अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनके शिक्षा और आवश्यक खर्चों को पूरा करने के लिए इसी चाइल्ड पॉलिसी का चयन करते हैं क्योंकि पॉलिसी धारक को इस प्लान के अंतर्गत निश्चित अवधि तक पैसा मिलता है। आपने जिस भी इंश्योरेंस कंपनी के जरिए यह पॉलिसी खरीदी है। वह कंपनी पॉलिसी धारक की ओर से निवेश करती है ताकि आपको निश्चित की गई धनराशि दे सकें।

​7. आजीवन Life Insurance

पॉलिसी धारकों के लिए लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा आजीवन लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी निर्धारित की गई है। बता दें कि इस पॉलिसी के अंतर्गत कोई भी एक निश्चित समय तय नहीं किया गया है। इसीलिए इस पॉलिसी के अंतर्गत पॉलिसी धारक की मृत्यु होने के बाद उसके परिवार को बीमा का क्लेम लिया जाता है। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा किसी भी पॉलिसी को खरीदते समय दिए गए नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पॉलिसी के अंतर्गत पॉलिसी धारक की मृत्यु 65 से 70 साल के बाद होने पर पॉलिसी का क्लेम पाने के लिए आवेदन नहीं कर सकते। इसीलिए आपको इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए हालांकि इस पॉलिसी के अंतर्गत आपके द्वारा जमा किए गए पैसे आप लिए लोन के द्वारा भी प्राप्त कर सकते हैं। इत्यादि संपूर्ण जानकारी इस पॉलिसी के अंतर्गत पॉलिसी खरीदते समय ध्यानपूर्वक पढ़ें।

​8. Retirement Plan

लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा सीनियर सिटीजन को ध्यान में रखते हुए रिटायरमेंट पॉलिसी लागू की गई है। इस पॉलिसी को खरीद कर कोई भी व्यक्ति काम के द्वारा निवेश करके रिटायरमेंट के बाद का भविष्य सुनिश्चित कर सकता है। इस पॉलिसी को कोई भी व्यक्ति अपने नौकरी के समय खरीद सकता है तथा रिटायरमेंट के लिए निश्चित अवधि तक ही उन्हें निवेश करना होता है। रिटायरमेंट होने के बाद उन्हें एकमुश्त या किस्तों में निश्चित किया गया क्लेम दिया जाता है।

इस पॉलिसी के अंतर्गत आपको अपने परिवार के किसी भी सदस्य को बेनेफिशरी के तौर पर जोड़ना होता है ताकि पॉलिसी धारक की मृत्यु होने के बाद उसके रिटर्न को बेनेफिशरी को दिया जा सकें। तय अवधि पूर्ण होने के बाद लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा इस पॉलिसी के अंतर्गत पॉलिसी तारक के भुगतान को प्रत्येक माह 6 माह और सालाना के आधार पर दिया जाता है। अधिक जानकारी इस पॉलिसी को खरीदते समय ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Conclusion

Life insurance policy को अपने या अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए खरीदा जाता है। वर्तमान समय में भारत में विभिन्न प्रकार की कंपनियां विभिन्न प्रकार के प्लान जारी कर रही है। इसीलिए हम आपको आज के इस आर्टिकल में पूरी जानकारी के साथ विस्तार से भारत में वर्तमान मे चल रहे सभी आठ Life Insurance Policy प्रकार के बारे में जानकारी विस्तार से बता चुके हैं। ताकि आप एक बेहतरीन Policy का अपने परिवार के लिए चयन कर सकें। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment